
लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वितीय पंचवर्षीय योजना के दौरान वर्ष 1957 में अस्तित्व में आया। उस समय से महाविद्यालय ने बहुत से मील के पत्थर को प्राप्त किया है तथा आज यह देश में शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद के क्षेत्र में एक मात्र केन्द्र शासन का विश्वविद्यालय है। यह शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद का राष्ट्रीय विश्वविद्यालय आंतरिक शोध, नव प्रवर्तन, बेहतरीन शिक्षण एवं ज्ञान को संवारनने में एशिया में एक अद्भुत स्थान कायम किया है। ल. रा. शा. शि. वि. वि. जो उच्च अर्हता प्राप्त शिक्षक और व्यवसायी को उत्पन्न करता है, शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता एवं अन्वेषण केन्द्र के रूप में भी कार्य करता है।
ल.रा.शा.शि.वि.वि.को संस्थागत उत्कृष्टता और विद्धता के उन्नयन हेतु एक प्रतिबद्ध एवं प्रतिभावन शिक्षण व प्रशासनिक कर्मियों की टीम होने का सौभाग्य प्राप्त है। शैक्षणिक कार्यक्रम व क्रियाकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्ता को सुनिश्चित करना इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य हैं। मैं सभी लोगों का उज्जवल भविष्य देखता हूं जो देश में शारीरिक शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र को समृद्ध बनाने के हमारे प्रयत्न में सहभागी बनते हैं।
मैं एक बार पुनः संभावित एल. एन. यू. पी. ई. टीम को आश्वासन देता हूँ कि यह संस्थान आपके भविष्य को बनाने के लिए एक उन्नत शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा और अपने निर्णय पर कभी अभिक्षमता की संस्कृति को जन्म देगा।
शुभकामनाओं के साथ