विभाग एवं केन्द्र

1. शारीरिक शिक्षा अध्यापन विभाग
  विभाग का लक्ष्य शारीरिक शिक्षा में एक संगठित एवं व्यव​िस्थत तरीके से संज्ञानात्मक, साइकोमीटर एवं प्रभावी क्षेत्रों में दीर्घकालीन प्रशिक्षण के द्वारा प्रतिस्‍​र्पद्वा का विकास कर व्यवसायिक रूप से दक्ष, उपर्युक्त एवं प्रतिस्पद्‍​र्धा शिक्षकों/नेतृत्वकत्‍​र्ताओं को तैयार करना है।

विभाग अन्य व्यवसायों के अनुरूप गुणों से सुसज्जित करना चाहता है ताकि उन्हें 21 वीं शताब्दी के लिए योग्य शिक्षक/नेतृत्वकत्‍​र्ता बनाया जा सके। विभाग दिन प्रतिदिन के कार्यकरण में पारदर्शिता का अनुकरण करने के अलावा लोकतांत्रिक तरीके को अपनाकर भविष्य के नेतृत्वकत्‍​र्ताओं का विकास करने का प्रयत्न करता है।

सैद्वान्तिक ज्ञान, विविध खेल एवं प्रतियोगिताओं में निपुणता का अर्जन, खेलों में विशेषज्ञता, शिक्षण अभ्यास (क्रियाकलाप एवं ​िसद्वांत) तथा प्रशिक्षुता कार्यक्रम बी.पी.एड. (एकीकृत) पाठ्यक्रम के पॉच मुख्य स्तम्भ हैं।

शारीरिक शिक्षा में स्नात्तकोत्तर उपाधि पाठ्यक्रम में मुख्य बल संज्ञानात्मक, साइकोमीटर एवं प्रभावी क्षेत्रों पर है जहॉ सर्वाधिक उपर्युक्त एवं प्रासंगिक अनुभवों को प्रदान कर व्यवस्थागत रूप से वांछित परीवर्तन लाए जाते हैं।

विभाग द्वारा संचालित पाठ्यक्रम:-
1. बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बी.पी.एड.) इन्टीग्रेटेड - 4 वर्षीय पाठ्यक्रम
2. मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एम.पी.एड.) शारीरिक शिक्षा अध्यापन - 4 सेमेस्टर

2. एक्सरसाइज फिजियोलॉजी विभाग
  एक्सरसाइज फिजियोलॉजी व्यायाम और अधिभार से संबंधित जैविक एवं जैव रसायनिक प्रक्रियाओं का अध्ययन है जो मानव शरीर में कोशिकाओं और अंगों के तंत्र के कार्यक्रम को प्रभावित करता है। एक्सरसाइज फिजियोलॉजी एक तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है जो स्वास्थ्य देखभाल/कुशलता तथा खिलाडि़यों के देखभाल में बहुत ही महत्वपूर्ण होता जा रहा है। एक्सरसाइज शरीरविज्ञानी स्वस्थ सहभागियों को चिरकालिक रोगों के आने से बचाता है या उसे विलंबित कर देता है या ज्ञात बीमारियों से प्रभावित रोगियों को रोगहारी या कार्यात्मक लाभ देता है।

एक्सरसाइज फिजियोलॉजी में प्रशिक्षित वैज्ञानिकों के शोध ने कोशिका के कार्यक्रम को प्रभावित करने में व्यायाम की भूमिका की समझ को बहुत बढ़ा दिया है। एक्सरसाइज फिजियोलॉजी के अनुसंधान की बढ़ोतरी ने विविध प्रकार के व्यायाम पर आधारित उपचार, पुर्नवास तथा खिलाडि़यों के प्रशिक्षण में सुधार लाने के लिये एक नींव का काम किया है। इस क्षेत्र में कार्डियोवास्कुलर, डायबिटीज, बुढ़ापा, मोटापा तथा डिस्यूज एट्रोफी तथा अन्य बीमारियां शामिल हैं।

एक्सरसाइज फिजियोलॉजी विभाग खिलाडि़यों के विशेष मांग को एवं स्वस्थता, कुशलता तथा दैहिकी एवं व्यायाम दैहिकी के परिप्रेक्ष्य में खेल के सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिये सामान्य जनसंख्या की आवश्यकताओं पूरा करने के लिये प्रस्तावित किया गया है।

इस विभाग का मुख्य बल एक्सरसाइज फिजियोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को सामने लाना है। इस विभाग का उद्देश्य शारीरिक क्रियाकलाप एवं जीवन शैली से संबंधित व्यवहारों के समुचित प्रयोग के द्वारा स्वास्थ्य एवं जीवन में गुणवत्ता से युक्त विभिन्न स्तरों पर योग्य व्यवसायिकों को पैदा करना है।
विभाग द्वारा संचालित पाठ्यक्रम:- मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एम.पी.एड.) एक्सरसाइज फिजियोलॉजी - 4 सेमेस्टर

3. स्पोर्ट्स साइकोलॉजी विभाग
  शारीरिक शिक्षा के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को खेल मनोविज्ञान के विषय का परिचय देना एवं अवगत कराना जिससे वे इस विषय के गत्यात्मकता एवं खेल और व्यायाम के क्षेत्र में इसके महत्व को समझ सकें। पाठ्यक्रम के तहत गहनता से इतिहास, विकास (अन्तर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से राष्ट्रीय), खेल और व्यायाम मनोविज्ञान का िसद्धान्त शामिल है। कार्यप्रणाली के मुद्दों, अभ्यास इत्यादि का संक्षिप्त परिचय दिया जायेगा। अन्तत: इस ज्ञान की व्यवहारिकता पर बल होगा जिससे खेल मनोविज्ञान के कार्यक्रम को और आगे बढ़ाया जा सके।

विभाग द्वारा संचालित पाठ्यक्रम:- मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एम.पी.एड.) स्पोट्‍​र्स साइकोलॉजी - 4 सेमेस्टर

4. स्पोट्‍र्स बायोमेकेनिक्स विभाग
  मानवीय गतिविधियों एवं खेल तकनीक के विश्लेषण के क्षेत्र में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये सन् 2011-12 में स्पोर्ट्स बायोमेकेनिक्स विभाग की स्थापना की गई। विभाग स्पोट्‍र्स बायोमेकेनिक्स की विशेषज्ञता वाला दो वर्षीय शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर (एम.पी.एड.) प्रदान करता है साथ ही एक खेल के क्षेत्र में एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों एवं शोध विधियों के विषय भी इसके विषयवस्तु में शामिल हैं। इसमें खेल तकनीक का विज्ञान एवं इसके व्यवहारिक प्रयोग के क्षेत्र में गहराई से ज्ञान के विकास पर मुख्यबल है। स्नातक उपाधि प्राप्त करने वाले खेल तकनीक के क्षेत्र में मानव गतिविधियों की सक्षमता का विश्लेषण करने तथा वैज्ञानिक तौर पर समर्थन प्रदान करने में योग्य होंगे।

विभाग द्वारा संचालित पाठ्यक्रम:- मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एम.पी.एड.) स्पोट्‍​र्स बायोमेकेनिक्स - 4 सेमेस्टर

5. स्वास्थ्य विज्ञान एवं दक्षता विभाग
  स्वास्थ्य विज्ञान एवं दक्षता विभाग छात्रों एवं स्टाफ के स्वास्थ आवश्यकताओं को प्रदान करने के उद्देश्य से अ​िस्तत्व में आया। विभाग का उद्देश्य स्वास्थ्य की देखभाल के लिए क्षमता की वृद्धि, दक्षता तथा विविध विषयों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य की ओर अभिप्रेरण के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों को संचालित करना है। इसका उद्देश्य शारीरिक शिक्षा के व्यावसायिकों के लिए तथा स्नातकों में बहुआयामी स्वास्थ्य रूझान पैदा करने के लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने वाले समाज में समुचित अवसर प्राप्त करना है।
विभाग द्वारा संचालित पाठ्यक्रम:-
1.मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एम.पी.एड.) स्वास्थ्य शिक्षा - 4 सेमेस्टर
2.दक्षता प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा - एक वर्ष
3.योग में स्नातकोत्तर डिप्लोमा - एक वर्ष
6. खेल प्रशिक्षण एवं प्रबंधन केन्द्र
  खेल प्रशिक्षण एवं प्रबंधन केन्द्र खेल प्रशिक्षण के द्वारा छात्रों में प्रतिस्पर्धा का विकास तथा खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके गुणों को बढ़ाने का कार्य करता है। विभाग खेल प्रशिक्षण मानकाें में उत्कृष्टता की दृष्टि के साथ खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक नोडल निकाय के रूप में कार्य करने तथा व्यक्तियों के सर्वागीण विकास के लिए कार्य करता है। अत्यंत ही विशिष्ट प्रकार के खेल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को प्रदान करता है जो विश्व में नूतन तकनीक एवं व्यवसायिक विकास के अनुरूप है। विभाग का मुख्य लक्ष्य सूक्ष्म विशेषज्ञता के साथ उच्च गुणवत्ता के खेल प्रशिक्षकों एवं शारीरिक दक्षता के टे्रनर को तैयार करना है ताकि हमारे समाज में विशेषज्ञता की लगातार बढ़ रही मांग को पूरा किया सके तथा भारतीय खेलों के स्तर को बढ़ाया जा सके। भारत में शारारिक शिक्षा एवं खेल व्यवस्था को इतना चुनौती पहले कभी नहीं मिला और हम कुशल प्रबंधकों एवं खेलों में नेतृत्व की कमी महसूस करते हैं। यह व्यवसाय तभी उच्च गुणवत्ता के प्रशासकीय नेतृत्व को धारित कर सकता है जब प्रबंधन शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने एवं बढ़ाने हेतु निश्चित एवं सकारात्मक कदम उठाये जाएं। इस जटिल ​िस्थति का सामना करने के लिये खेल प्रबंधन में दीर्घ एवं अल्पकालीन पाठ्यक्रमों को प्रदान करता है जो विद्यार्थियों को खेल से संबंधित सेवाओं में यथा स्वस्थ जीवन शैली प्रदान करना, नये खेल उत्पादों एवं सेवाओं का सृजन, खेल कार्यक्रमों का आयोजन व अच्छे खेल प्रबंधन में स्थान प्राप्त करने जैसे जीविका बनाने में मददगार होगा।
विभाग द्वारा संचालित पाठ्यक्रम:-
1.खेल प्रशिक्षण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा - एक वर्ष
2.खेल प्रशिक्षण मे डिप्लोमा -एक वर्ष
3.खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा - एक
7. उच्च अध्ययन केन्द्र
  इस केन्द्र की स्थापना शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में बढ़ते शोध की आवश्यकता की पूर्ति हेतु तथा शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद के विभिन्न विषयों में शोध कार्य के लिये एक नोडल ऐजेन्सी के रूप में कार्य करने के लिये किया गया है। इसके अतिरिक्त यह केन्द्र संस्थान की शोध प्रयोगशालाओं में उपलब्ध उपकरणों के समुचित उपयोग के लिये छात्रों को प्रशिक्षित भी करता है।
विभाग द्वारा संचालित पाठ्यक्रम:-
1.शारीरिक शिक्षा में मास्टर ऑफ फिलॉस्फी (एम.फिल.) - 18 माह
2.शारीरिक शिक्षा में डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी (पी.एच.-डी.)